घंडालवीं में स्थित राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को पार्टी दी।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में हुए समारोह में 12वीं कक्षा के छात्रों को विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र डीजे की धुनों पर खूब थिरके।
समारोह में 12वीं कक्षा के पारस को मिस्टर और आकांक्षा को मिस राधा-कृष्णा, अभिषेक शर्मा को मिस्टर और नंदिता मिस फेयरवेल जबकि मोनिका ठाकुर और कशिश ठाकुर को मिस ब्यूटीफुल के टाइटल से नवाजा गया।