फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी में नलवाड़ मेला 1 से, सांस्कृतिक संध्याओं की सजेगी महफिल

विज्ञापन
सुन्हाणी में होने वाले जिला स्तरीय नलवाड़ मेले की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद समिति के
विज्ञापन
मेला कमेटी की बैठक में कार्यक्रमों पर लगी मुहर
विज्ञापन

4 अप्रैल को दंगल में दिखेगा बाहरी पहलवानों का दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के सुन्हाणी में होने वाले जिला स्तरीय नलवाड़ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को मेला कमेटी की प्रधान गायत्री गौतम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले के आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में बताया कि इस वर्ष मेला एक से चार अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। एक अप्रैल को नरसिंह मंदिर सुन्हाणी से मेला ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद एक से तीन अप्रैल तक स्थानीय और बाहरी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। चार अप्रैल को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बाहरी राज्यों के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

मेला कमेटी की प्रधान गायत्री गौतम ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी भव्य रूप देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों को समय रहते मेला कमेटी के पास अपना पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन

दुकानदारों और व्यापारियों के लिए प्लॉट का आवंटन 28 और 29 मार्च को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्लॉट का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। बैठक में पूर्व पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार, समाजसेवी रमेश कौंडल, ग्राम सुधार समिति के प्रधान कुलवंत ढटवालिया, महेंद्र सिंह विकास, सुखदेव परमार, संजू महाजन, हंसराज वर्मा, रामेश्वर कौशल, प्रकाश वर्मा, उषा देवी और भगत राम शास्त्री सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें