फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजारा तेरे मंदरां दा यू ट्यूब पर रिलीज

विज्ञापन
बिलासपुर में भजन गायक अभिषेक सोनी अपने भजन का विमोचन करते हुए साथ में एसडीएम बिलासपुर व अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
नजारा तेरे मंदरां दा यू ट्यूब पर रिलीज
विज्ञापन

-एसडीएम रामेश्वर दास ने श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में किया विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांवरा फेम बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी का नया भजन नजारा तेरे मंदरां दा मंगलवार को यू ट्यूब पर रिलीज हो गया। एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के परिसर में भजन का विमोचन किया। इस भजन को अभिषेक सोनी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इससे पहले भजन का पोस्टर और टीजर लांच किया गया था। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने भजन गायक अभिषेक सोनी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। भजन में अभिषेक सोनी के साथ निशांत कपूर, ईशान गौतम, महेश और मनोज ने भी सहयोगी कलाकार के रूप में काम किया है। वहीं, इस भजन को परमजीत पम्मी और महेश बंसल ने लिखा है और भजन की शूटिंग धामी के पास देवधार में स्थित मां कामाक्षा देवी मंदिर और आसपास की गई है। गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि नजारा तेरे मंदरां दा भजन माता रानी को समर्पित है। इससे पहले उनके कई भजन रिलीज हो चुके हैं। जिनमें सांवरा, उड़ देया पंछिया, माता रानी तू है बड़ी प्यारी, फकीरी, उच्चियां धारां भोला बसया और भोले की दुनिया भजन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें