फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी के पार्षदों ने ली शपथ, चुनाव 20 को

Mon, 18 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नयनादेवी नगर परिषद में चुनकर आए नवनिर्वाचित पार्षदों ने नगर परिषद बिलासपुर के कार्यालय में सोमवार को शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन


उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि नयनादेवी के सभी पार्षदों की मांग पर आज चुनाव नहीं हो पाए। लिहाजा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की गई है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद बिलासपुर सें 11 पार्षदों में से 7 पार्षदों को पद एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई जबकि 4 पार्षदों के अनुपस्थित होने के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन भी नहीं करवाया जा सका। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और उपध्यक्ष पद के चयन के लिए आगामी 21 जनवरी, 2016 सुबह 10 बजे का समय निश्चित किया गया है।
विज्ञापन


नगर परिषद घुमारवीं में 7 में से 4 पार्षदों को शपथ दिलाई गई और 3 पार्षदों को अनुपस्थित के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी। कोरम पूरा न होने के कारण यहां भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन भी नहीं किया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें