फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को हरित बनाने पर नप जुटी : ईओ

विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंगीकार अभियान के तहत नगर परिषद बिलासपुर के पदाधिकारी। स्रोत: न
विज्ञापन
घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके नप की गाड़ी को दें लोग
विज्ञापन

बिलासपुर में विशेष लोक कल्याण मेला आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंगीकार अभियान के तहत विशेष लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। इसी कड़ी में नगर परिषद परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और शहरी पथ विक्रेता शामिल हुए।
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत शहर को हरित और जीरो-वेस्ट बनाने की दिशा में नगर परिषद लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके नगर परिषद की गाड़ी को दें, ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। साथ ही पथ विक्रेताओं से कहा कि ऋण राशि समय पर जमा करें, ताकि उन्हें आगे भी लाभ मिल सके। योजना 31 मार्च 2030 तक जारी रहेगी और इसमें क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

एनयूएलएम की प्रबंधक वंदना लखनपाल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 से 50 हजार रुपये तक की ऋण राशि उपलब्ध कराई जाती है। मुनीष ठाकुर ने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत पथ विक्रेताओं के परिवारों को आठ कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सुनीला कुमारी ने कहा कि वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन, एफएसएसएआई और ई-मानकों पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रतिनिधि रिशांत चौहान ने बताया कि जिन परिवारों के पास निजी भूमि है, वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है और मकान कच्चा है, उन्हें आवास योजना 2.0 का लाभ मिलेगा। अंगीकार अभियान के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में भी लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस योजना में एक किलोवाट पर 30 हजार और दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें