फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक ने बिलासपुर में विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
बिलासपुर का दौरा कर नाबार्ड के सहयोग से संचालित विभिन्न विकास पहलों का जायजा लेते हुए राष्ट्रीय
विज्ञापन
ग्रामीण गौरव रूरल मार्ट, छत पैक्स और बागछाल पुल का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से भी की बातचीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने शुक्रवार को बिलासपुर जिले का दौरा कर बैंक के सहयोग से चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति जांची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण आजीविका, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों को बाजार उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली।
दौरे के दौरान उन्होंने कैफे कामधेनु, नम्होल स्थित ग्रामीण गौरव रूरल मार्ट, छत पैक्स भेड़ाघाट और बागछाल पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और लाभार्थियों से बातचीत कर परियोजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे मिल रहे लाभों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नम्होल स्थित ग्रामीण गौरव रूरल मार्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पाद बेचने के लिए मंच मिल रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और ग्रामीण लोगों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल रही है। उप प्रबंध निदेशक ने मार्ट की गतिविधियों और इससे जुड़े समूहों के कार्यों की जानकारी ली।
इसके अलावा छत पैक्स भेड़ाघाट की कार्यप्रणाली और गतिविधियों का जायजा लिया। बागछाल पुल का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुविधाओं से जुड़ी विकास गतिविधियों को भी देखा। दौरे में कैफे कामधेनु की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक ने विभिन्न परियोजनाओं की उपलब्धियों और उनके प्रभाव का आकलन किया। दौरे का उद्देश्य जिले में नाबार्ड के सहयोग से संचालित योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानना और संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करना रहा। इस अवसर पर नाबार्ड हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें