राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं की मुस्कान शर्मा को एनडीए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित कर
स्कूल पहुंचने पर छात्रा का मिठाई खिलाकर स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंडालवीं की मुस्कान शर्मा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की।
स्कूल पहुंचने पर मुस्कान शर्मा का विद्यालय प्रबंधन समिति और स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया गया। मुस्कान को हार पहनाकर, पुष्पगुच्छ, मिठाई खिलाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने मुस्कान शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी मुस्कान एवं उसके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। शिक्षकों साक्षात्कार के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद