फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में मुख्याध्यपकों ने बच्चों को प्रमाणपत्र और नकद राशि दी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का राजकीय उच्च पाठशाला बध्यात में आयोजन किया गया। तहसील स्तर पर छठी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले बध्यात स्कूल के अंश धीमान को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि दी गई।
यह राशि मुख्याध्यापिका रश्मि गौतम ने उन्हें दी। ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की छठी के प्रयांश शर्मा को जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि दी गई। सुई-सुरहाड़ स्कूल की 11वीं की निशु को तहसील स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। श्री नयना देवी जी तहसील की वरियता सूची में पांचवीं कक्षा में धौलाधार स्कूल की वंशिका ने पहला, टिक्कर स्कूल के रोहन ने दूसरा और प्रज्ञान ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी में उच्च पाठशाला सिदुशू की आकांक्षा ने पहला, बैहल स्कूल की प्रीति सिंह ने दूसरा और बस्सी स्कूल की पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवीं में तंबौल स्कूल की निरंजना ने पहला, टोबा स्कूल के अमनदीप कौर ने दूसरा और डढोह स्कूल की दीपाजंलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं में तंबौल स्कूल की दीपिका ने पहला, स्वारघाट स्कूल की छात्रा ने दूसरा और भिड़ियां स्कूल की हरमन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। नवीं में माॅर्डन स्कूल स्वारघाट के आदर्श ने पहला, तंबौल स्कूल के कार्तिक ने दूसरा और कृष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं में माॅर्डन स्कूल स्वारघाट के उत्कर्ष ने पहला, उट्टपर की कृतिका ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं कक्षा में माॅर्डन स्कूल स्वारघाट की मुदिता ने पहला, श्री शक्ति स्कूल श्री नयना देवी जी के कुलविंदर ने दूसरा और बैहल स्कूल की सपना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में तंबौल स्कूल की शिवानी ने पहला, गौरव ने दूसरा और प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें