फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की फोन कॉल थी मौत का बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश के अलमासपुर निवासी रामराज यादव को पता नहीं था कि उसकी प्रेमिका की फोन कॉल उसकी मौत का बुलावा है। जैसे ही प्रेमिका ने फोन किया उसने अपने परिजनों को झूठ बोलकर यूपी से सीधे हिमाचल के हमीरपुर का रुख किया। लेकिन अनैतिक संबंधों की काली हकीकत मौत बनकर सामने आई और उसके जीवन को निगल गई। जिस प्रेमिका के लिए वो सैकड़ों किमी का सफर करके आया था, उसी ने ही बड़ी बेरहमी से दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अलमासपुर निवासी रामराज यादव की करीब छह माह पूर्व मिस कॉल के जरिये महिला से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों में नाजायज संबंध बन गए थे। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खिजपुर की निवासी फरहा उर्फ तमन्ना अपने शौहर दिलशाद व पांच साल की बेटी के साथ दिल्ली के ओखला में रहती थी। करीब एक साल पूर्व फरहा के नाजायज संबंध बिजनौर जनपद के चांदपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आदिल से भी हो गए। वह पति और बेटी को छोड़कर आदिल के साथ हिमाचल के जिला हमीरपुर में रहने लगी। वहां, फरहा की करीब छह माह पूर्व मिस कॉल के जरिये गांव अलमासपुर निवासी रामराज यादव से बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मुलाकातें करने लगे। इसी दौरान उनके नाजायज संबंध बन गए।
27 जनवरी को रामराज यादव प्रेमिका के बुलावे पर गाजियाबाद जाने के लिए कहकर घर से निकला था। लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जा पहुंचा। उसी रात करीब नौ बजे परिजनों की रामराज से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसने खुद को गाजियाबाद में बताया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। 3 फरवरी की रात को आरोपी रामराज को लेकर लदरौर से शिमला के लिए निकले। इसी दौरान फरहा और आदिल ने बिलासपुर के दली गांव में एनएच किनारे उसे मौत के घाट उतार दिया और शव नाले में फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने नई मंडी थाना में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बिलासपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें