फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव : शपथ पत्र में झूठी जानकारी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं के बजोहा वार्ड में उम्मीदवार ने एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन

कहा, आपराधिक मामलों की जानकारी शपथ पत्र में छिपाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत वार्ड नंबर-7 बजोहा वार्ड में चुनावी माहौल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमित कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के खिलाफ एसडीएम घुमारवीं एवं निर्वाचन अधिकारी गौरव चौधरी को शिकायत पत्र सौंपा है।
शिकायत में प्रतिद्वंदी पर नामांकन के दौरान दिए शपथपत्र में कथित रूप से झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। अमित कुमार ने निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि संबंधित उम्मीदवार की ओर से नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उम्मीदवार ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी शपथपत्र में उल्लेखित नहीं की, जबकि चुनावी प्रक्रिया में प्रत्याशियों के लिए सभी जानकारियां सही और स्पष्ट रूप से देना अनिवार्य होता है। शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ पहले एक मामला दर्ज हुआ था, लेकिन उसकी जानकारी शपथपत्र में नहीं दी गई। अमित कुमार ने इसे चुनावी नियमों और पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी मतदाताओं से तथ्य छिपाता है या गलत जानकारी प्रस्तुत करता है तो इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित होती है। अमित कुमार ने एसडीएम से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच करवाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार संबंधित उम्मीदवार के नामांकन को रद्द करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसडीएम घुमारवीं एवं निर्वाचन अधिकारी गौरव चौधरी ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें