शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी पहुंची जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के सदस्य।संवाद
- फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर के पीछे की पहाड़ी की ग्राउटिंग को लेकर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीआईसी) चंडीगढ़ की टीम श्री नयना देवी जी पहुंची। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर तथा मंदिर न्यास के एसडीओ प्रेम शर्मा इस टीम के साथ उपस्थित रहे।
कुछ दिनों पहले जीआईसी के डायरेक्टर मंदिर न्यास के आयुक्त पंकज राय के साथ इस पहाड़ी की ग्राउटिंग के लिए बैठक कर चुके हैं। इसी के तहत मंदिर के पीछे की पहाड़ी को पक्का करने की योजना तैयार की जा रही है।
मंदिर के पीछे की तरफ पहाड़ी और चट्टानें गिरने के कारण मंदिर न्यास के साथ लगती सारी पहाड़ी को पक्का करने के लिए लगातार जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के साथ संपर्क में थे। इससे पहले आईआईटी रुड़की इंडिया के एक्सपर्ट से भी इसका विजिट करवाया था। अब इसका अंतिम सर्वे करवाकर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे पक्का करने का कार्य शुरू होगा।