फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में स्कार्फ डे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रोवर्स एवं रेंजर्स व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई ने मनाया स्कार्फ डे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई ने स्कार्फ डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोवर्स एवं रेंजर्स के आदर्शों, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करना रहा।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों से कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स जैसी गतिविधियां युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, सेवाभाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोवर्स एवं रेंजर्स के स्कार्फ के महत्व की जानकारी दी और इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने रोवर्स एवं रेंजर्स के मूल्यों का पालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रोवर्स एवं रेंजर्स लीडर डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. अनु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें