फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए मोदी सरकार ने चलाईं कई योजनाएं : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही पुलों के निर्माण से कनेक्टिविटी बढ़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 वर्ष का कार्यकाल हर वर्ग, विशेष रूप से गरीबों के लिए एक तरह से वरदान साबित हुआ है। गरीब और पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

मोदी परिवार जनसंपर्क अभियान’ के तहत रविवार को झंडूता, मलांगण, धनी, पपलोआ, जड्डू व घंडीर पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े छह वर्ष में विकास के कई नए आयाम स्थापित हुए हैं। एशिया में सबसे अधिक 185 मीटर लंबे कैंटीलीवर स्पैन वाला बागछाल पुल इस क्षेत्र की नई पहचान बना है। नंद-नगरांव पुल का निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। साढ़े छह वर्षों में इस क्षेत्र में 9 पुल बनाए गए हैं। सड़कों का नेटवर्क मजबूत करने के साथ ही पुलों के निर्माण से कनेक्टिविटी बढ़ी है। अगले कई वर्षों में लोगों की पानी की जरूरत को ध्यान में रखकर कई बड़ी पेयजल योजनाओं का निर्माण भी किया गया है। मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार के सहयोग से इन योजनाओं के माध्यम से झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रधानमंत्री के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की तरह झंडूता विधानसभा क्षेत्र को हिमाचल का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में भी वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि इस पार्टी के नेताओं ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में हुए जिन विकास कार्यों में कांग्रेस सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें