फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंडी-भराड़ी में फरवरी तक तैयार होगा आधुनिक बस स्टैंड

विज्ञापन
निर्माणाधीन मंडी भराड़ी बस अड्डा का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
2.44 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा निर्माण, अब तक 40 प्रतिशत काम पूरा
विज्ञापन

फोरलेन बनने के बाद बढ़ी यात्रियों और वाहनों की आवाजाही
उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन बनने के बाद मंडी-भराड़ी चौक शहर के व्यस्त चौराहों में शामिल हो गया है। यहां से एम्स बिलासपुर, मनाली-चंडीगढ़ और हमीरपुर समेत विभिन्न रूटों पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना से मंडी जाते समय निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मंडी-भराड़ी में आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 2.44 करोड़ रुपये जारी किए हैं। परियोजना का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बता दें कि फोरलेन बनने के बाद चौक पर वाहनों और यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। वर्तमान में व्यवस्थित बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्रियों को खुले में बसों का इंतजार करना पड़ता है। बसों के रुकने और सवारियां बैठाने की व्यवस्था भी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं है। आधुनिक बस स्टैंड बनने के बाद यात्रियों को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
बस स्टैंड तैयार होने के बाद मंडी-भराड़ी चौक पर बसों के ठहराव और संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए उचित स्थान और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे एम्स जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के अलावा मनाली, चंडीगढ़ और हमीरपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें