फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूकंप से बचने के लिए करवाई मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आपदा प्रबंधन समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता की आपदा प्रबंधन समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सतीश चंदेल ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नारा लेखन, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इस तरह की प्रतियोगिताओं को करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके प्रबंधन के बारे में जानना है। आपदा प्रबंधन समिति के समन्वयक प्रो. राजेंद्र कुमार ने भूकंप से बचने के लिए एक मॉकड्रिल करवाई। सायरन बजाकर सभी को भूकंप आने की सूचना देने के साथ, किस तरह खुद का बचाव करते हुए सुरक्षित भवन से बाहर निकलना है की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह आपदाओं से बचने के उपायों को जानें। इन्हें अपने घर और समाज में भी प्रेषित करें। आपदाओं से बचने का एक प्रमुख कारण जागरूकता भी है। यदि हम जागरूक रहेंगे तो हमें कम से कम नुकसान होगा। इस अवसर पर प्रो. पंकज, प्रो. प्रतीक, प्रो. बिहारी, प्रो. अर्चना, प्रो. रंजू, प्रो. कमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें