फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक राजेश धर्माणी हुए क्वारंटाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं विधानसभा के विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वयं को दो दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने दो दिन तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। राजेश धर्माणी पिछले कुछ दिनों से लगातार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के साथ थे। सोमवार को हल्के लक्षण महसूस होने पर राजेश धर्माणी ने स्वयं को घुमारवीं स्थित अपने निवास पर क्वारंटीन कर लिया।
विज्ञापन

घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि विधायक राजेश धर्माणी ने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने आगामी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। हालंाकि उन्होंने अभी अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है। राजेश धर्माणी ने सभी समर्थकों और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें