फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी दर्शन के लिए पहुंचे विधायक मलेंद्र राजन

Wed, 15 Apr 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे विधायक मलेंद्र राजन। संवाद
विज्ञापन
कहा, शक्तिपीठ देवभूमि हिमाचल की दुनिया में अलग पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ देवभूमि की अलग पहचान है। इस कारण हिमाचल प्रदेश को पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह बात इंदौर के विधायक मलेंद्र राजन ने श्री नयना के दर्शन करने के बाद कही।
विज्ञापन

विधायक मलेंद्र राजन ने विधिवत रूप से नयना देवी के दरबार में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां पर देवी देवताओं का वास है। उन्होंने कहा जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान शक्तिपीठों के नाम से होती है। उन्होंने कहा कि उनके जिला कांगड़ा में जहां पर माता ब्रजेश्वरी देवी, माता ज्वाला देवी, माता चामुंडा, माता बगलामुखी विराजमान हैं और इन्हीं देवी देवताओं के आशीर्वाद से पूरा हिमाचल प्रदेश सुख समृद्धि से भरा है। उन्होंने कहा कि उन्हें माता श्री नयना देवी जी के दरबार आने का मौका मिला। उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी की कृपा उनके विधानसभा क्षेत्र इंदौर पर भी विशेष रूप से बनी रहे और वहां पर भी सुख समृद्धि लोगों को मिले और क्षेत्र का विकास लगातार चलता रहे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी नवीन शर्मा और ललित शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें