स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
नेपाल मूल के दिनेश बहादुर पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी बेटी के साथ करीब दो साल से धारकांशी में किराये के कमरे में रहता है। इसकी 15 वर्षीय बेटी 15 जुलाई को घर से अचानक गायब हो गई। वह व उसकी बेटी बीती 15 जुलाई को दोपहर का भोजन कर अपने-अपने कमरे में सो गए। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो बेटी अपने कमरे में नहीं थी। उसने सब जगह बेटी को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।