फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में बदमाशों ने धावा बोला, ग्रामीणों ने फायरिंग करके खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी। छह बदमाशों ने तीन गांवों में धावा बोलकर लूटपाट करने की कोशिश की। ग्रामीणों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाबी कार्रवाई करके बदमाशों को खदेड़ दिया। पुलिस ने भी बदमाशों को काफी खोजा, मगर कोई भी बदमाश पुलिस को नहीं मिल सका। भगदड़ में एक बदमाश और एक किसान गिरकर घायल हो गए। बदमाशों के भागने के बाद भी ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर गुजारी।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया निवासी जागीर सिंह का घर गांव के बाहर पूर्वी सिरे पर है। वह किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं और घर पर उनके बच्चे हैं। जागीर के पौत्र गुरप्रीत सिंह व भाई लखवीर सिंह के अनुसार, रविवार की शाम करीब सात बजे वह लोग अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान दो बदमाश घर की दीवार लांघकर उनके घर में घुसे तो एक बदमाश दीवार से गिरकर घायल हो गया। कुत्तों के भौंकने पर बच्चों ने शोर मचा दिया। इस दौरान जागीर का पुत्र सरवन सिंह बदमाशों के पीछे भागा तो वह भी गिरकर घायल हो गया। इस दौरान बदमाशों ने खेतों में भागते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में भागते हुए उन्होंने छह बदमाशों को देखा था। इसके बाद बदमाशों ने समीप के गांव तालमहावर निवासी ग्राम प्रधान हफीज खां के फार्म पर भी धावा बोल दिया। बदमाशों के धावा बोलने पर फार्म पर काम करने वाला श्रमिक शादाब भगाकर प्रधान के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने ग्राम कुईया में पूर्व प्रधान देशराज सिंह के फार्म हाउस के नजदीक एक फार्म पर धावा बोलने का प्रयास किया। मगर, ग्रामीणों के विरोध के चलते बदमाश यहां भी घटना को अंजाम नहीं दे सके। रात करीब 12 बजे ग्राम बेरखेड़ा के लोगों ने बदमाशों के आने की भनक पाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी और बदमाशों को खदेड़ दिया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों को सचेत करके चली गई। ग्रामीणों ने रातभर जागकर गुजारी। पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें