फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक के साथ बदसलूकी

Fri, 12 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में गलत साइड पार्किंग करने से रोकने पर गृह रक्षक से उलझता कार चालक। स्रोत: वीडियोग्रेब
विज्ञापन
घुमारवीं पेज की लीड
विज्ञापन


कार के चालक को गलत दिशा में पार्किंग करने से रोका
चालक ने तैश में आकर गृह रक्षक के साथ शुरू की गाली-गलौज
कार का दरवाजा खोलकर चालक ने की गृह रक्षक के साथ हाथापाई की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत बजोहा चौक में शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे एक गृह रक्षक के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल गृहरक्षकों की कार्यस्थल सुरक्षा पर प्रश्न खड़े किए हैं, बल्कि पुलिस तंत्र के भीतर मिलने वाले समर्थन को लेकर भी चिंता पैदा की है।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक ने गलत दिशा में खड़ी एक कार के चालक को रॉन्ग साइड पार्किंग न करने की सलाह दी। इस पर चालक तैश में आ गया और गृह रक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कार में बैठी महिला भी वाद-विवाद में शामिल हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि चालक ने कार का दरवाजा खोलकर गृह रक्षक के साथ हाथापाई की भी कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना के दौरान गांधी चौक पर तैनात एक यातायात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचा और विवाद शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद चालक लगातार बदतमीजी करता रहा। बाद में गृह रक्षक ने वाहन नंबर नोट कर थाने में शिकायत दी, परंतु उन्हें वहां से भी स्पष्ट कार्रवाई या उचित मार्गदर्शन न मिलने से निराशा हुई। शिकायत पर उन्हें केवल यातायात इंचार्ज से संपर्क करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले से साफ है कि ट्रैफिक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गृह रक्षक अक्सर लोगों की नाराजगी, अपमानजनक भाषा और कभी-कभार शारीरिक उत्पीड़न तक का सामना करते हैं। कई बार उन्हें पुलिस तंत्र के भीतर भी अपेक्षित समर्थन नहीं मिलता। इसी बीच डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों के साथ लोगों का सहयोग अपेक्षित है। लोग सहयोग करेंगे तभी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें