थाना तलाई के अंतर्गत एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हालांकि, अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। पुलिस से के अनुसार तलाई थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 28 अगस्त को उसके साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि वह अपने कमरे में थी। अचानक एक व्यक्ति वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि युवक ने उसे धमकी भी दी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 354, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी रोहित मालपानी ने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा एएसआई प्रेम चंद को सौंपा गया है।