फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं से नाबालिग लड़की लापता, युवक पर अपहरण का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, गांव में तनाव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का एक परिवार घुमारवीं उपमंडल के एक गांव में किराये के मकान में रह रहा है। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। शुक्रवार दोपहर नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि मकान के आसपास कुछ अन्य राज्यों के युवक भी किराये पर रहते हैं, जो मजदूरी करते हैं। परिवार का आरोप है कि जिस समय लड़की लापता हुई, उसी समय एक युवक भी अपने कमरे से गायब था। इससे शक और गहरा हो गया। लड़की के पिता ने मामले की सूचना घुमारवीं पुलिस को दी। पुलिस से संपर्क के बाद कमरे में रह रहे दूसरे युवक भी रातोंरात चले गए। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें