फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंत्री राजेश धर्माणी ने बलिदानी हवलदार बलदेव चंद के परिजनों से की मुलाकात

Mon, 22 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बलिदानी बलदेव चंद के घर थेह पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी परिजनों से बात करते हुए। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बोले, जिले के लाल ने दिया मातृभूमि की रक्षा में प्राणों का बलिदान
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी उनकी शहादत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हवलदार बलदेव चंद के पैतृक गांव गंगलोह (थेह) पहुंचे। उन्होंने बलिदानी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। आश्वस्त किया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

मंत्री धर्माणी ने कहा कि जिले के लाल बलदेव चंद ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी बलिदानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और प्रदेश उनके साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है। कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हवलदार बलदेव चंद का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहीद परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए। इस अवसर पर झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें