फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायत स्तर पर नुकसान का निरीक्षण कर रहे मंत्री राजेश धर्माणी

Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के कपाहड़ा  में आपदा प्रभावितों से बातचीत करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बोले, प्रभावितों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार
विज्ञापन

कपाहड़ा में आपदा प्रभावितों से की मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए पंचायत स्तर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह न केवल भारी बरसात से हुए नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि प्रभावित परिवारों का दुख दर्द भी साझा करने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को मंत्री कपाहड़ा में आपदा प्रभावित लोगों से मिले और उन्हें उचित सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने बताया कि क्षेत्र में जहां कई परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है तो वहीं कई परिवारों के कच्चे व पक्के मकान पूरी तरह से नष्ट भी हुए हैं। पहले चरण में अब तक भारी बरसात के कारण घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 14 पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र घुमारवीं में कुल 18 कच्चे व पक्के मकानों के पूरी तरह से नष्ट होने की पुष्टि हुई है, जिनमें चार पक्के तथा 14 कच्चे मकान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलासला, कोटलू, गाहर तथा डंगार में एक-एक पक्का मकान जबकि ग्राम पंचायत कुठेहड़ा, भूलस्वाय, हंबोट, घुमारवीं, अमरपुर, पटटा, महराना, कपाहड़ा, औहर, दधोल तथा नगर परिषद घुमारवीं में एक-एक और ग्राम पंचायत गाहर में कुल 3 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन कच्चे व पक्के मकानों के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवारों को लगभग 32 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। राजेश धर्माणी ने कहा कि इन सभी प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से लगभग 70 हजार रुपये की फौरी राहत उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसके अलावा 14 तिरपाल भी उपलब्ध करवाए गए हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर फील्ड में कार्यरत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजस्व कर्मी भारी बारिश से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं ताकि कोई भी पीड़ित परिवार या व्यक्ति मदद से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें