फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में मिनर्वा स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में डॉक्टर एनएल नड्डा क्विज ज्ञान प्रतियोगिता के  फाइनल प
विज्ञापन
बिलासपुर में हुआ ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल
विज्ञापन

जिले के 25 सरकारी और निजी स्कूलों से 270 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में डॉक्टर एनएल नड्डा क्विज (प्रश्नोत्तरी) ज्ञान प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डिप्लोमा प्रशिक्षुओं की ओर से सरस्वती वंदना की स्तुति से की गई।
प्रतियोगिता में जिले के 25 स्कूलों के 270 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज के चार राउंड के फाइनल में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं ने पहला स्थान, एसवीएम बिलासपुर ने दूसरा और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमाणा ने तीसरा स्थान पाया। इससे पहले स्कूलों में प्रारंभिक परीक्षा हुई। इसमें 20 प्रश्न क्विज मास्टर की ओर से पूछे गए। प्रारंभिक प्रतियोगिता में प्राप्त स्कोर के अनुसार आठ स्कूलों को फाइनल राउंड में प्रवेश मिला। इसमें डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमाणा से नंदिनी ठाकुर, नवदीप प्रजापत, डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर से अर्णव और वैभव शर्मा, आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर से भारती ठाकुर और अर्णव शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लवली ठाकुर, क्षितिज वर्मा, शिवा इंटरनेशनल स्कूल से अभिमन्यु ठाकुर और रोहिणी शर्मा, मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गौरीश शर्मा और अवनी शर्मा, हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मृदुल शर्मा और आरोही शर्मा, पीएम श्री छात्र स्कूल बिलासपुर से गौरव शर्मा और नैतिक ठाकुर प्रतिभागी बने। यह क्विज ज्ञान प्रतियोगिता क्विज मास्टर हिमाद्री बनर्जी की ओर से करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सहित गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर चेतना संस्था में सचिव हरीश नड्डा ने बताया कि उन्होंने कैसे अपने दादा नारायण लाल नड्डा से प्रेरणा लेकर यह क्विज प्रतियोगिता शुरू की। इस मौके पर विशेष अतिथि स्वतंत्र संख्यान, चेतना संस्था की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव हरीश नड्डा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेश नड्डा, स्वदेश ठाकुर, राजेश उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी, कश्मीर सिंह ठाकुर, निदेशक अरुण कुमार मौजूद रहे।

बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में डॉक्टर एनएल नड्डा क्विज ज्ञान प्रतियोगिता के  फाइनल प

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें