दधोल स्कूल में 33वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जूनियर व सीनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
दो दिवसीय सम्मेलन में 64 स्कूलों के 276 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दधोल में 33वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 64 स्कूलों के 276 विद्यार्थियों और 68 एस्कॉर्ट शिक्षकों ने भाग लिया।
इस सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान सर्वेक्षण एवं जूनियर वर्ग में इंग्लिश साइंस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुठेड़ा स्कूल के अभिमन्यु पहले, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की प्रियल दूसरे और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के अर्णव केहल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की आराध्या पहले, डीएवी झबोला के हर्ष कौंडल दूसरे और डीएवी घुमारवीं के वैभव पाराशर तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर सेकेंडरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिनर्वा स्कूल के आदर्श, पुष्कल पहले, डीएवी बरमाणा के चैतन्या, माहेश्वरी दूसरे और टोबा स्कूल से दिव्या, इशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में डीएवी बरमाणा के मन्नत, दैविक पहले, नॉप्स स्कूल के भव्या, एंजल दूसरे और हिमाचल स्कूल झंडूता के उद्यांश, गुंजन तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में ग्लोरी स्कूल बिलासपुर के मृगांक, वैष्णवी पहले, रौयल स्कूल स्वैन के इशांत, आयुष्मान दूसरे और टैगोर स्कूल देलग के मानवी, विनायक तीसरे स्थान पर रहे। साइंस स्किट में डीएवी स्कूल घुमारवीं पहले, टोबा दूसरे और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं तीसरे स्थान पर रहे। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी घुमारवीं के आदित्य शर्मा पहले, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के विक्रम भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के शिवम गुप्ता पहले और एबीपीएस बागा की रिद्धि दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की सान्या पहले और डीएवी घुमारवीं की ओलिव्या पजियाला दूसरे स्थान पर रही। गणितीय ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की पारनिका शर्मा पहले, डीएवी घुमारवीं के सूर्यांश डोगरा दूसरे और शिवा इंटरनेशनल घुमारवीं के सृजन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के आद्यान्त सिंह पहले, शिव शक्ति कॉन्वेंट कसारू के युग चौहान दूसरे और डीएवी बरमाणा के ध्रुव शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शिवा इंटरनेशनल घुमारवीं की शानवी पहले, डीएवी घुमारवीं के शिवेश शर्मा दूसरे और दधोल स्कूल के सूर्यांश गर्ग तीसरे स्थान पर रहे।
वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की पाक्षिता, अक्षिता पहले, हिम सर्वोदय घुमारवीं की हर्षिता, वांशिका दूसरे और शिवा गुरुकुल झंडूता के नमन, रिद्धिमा तीसरे स्थान पर रहे। सब-थीम दो में बरमाणा स्कूल की साक्षी, अनुराधा पहले, स्वारघाट स्कूल के शिखर, प्रकाश दूसरे और शिव शक्ति कसारू की यशिता, समीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। सब-थीम तीन में शिवा इंटरनेशनल घुमारवीं की दिव्यांशी, सुजैन पहले, डीएवी घुमारवीं के वेदांशी, हरिओम दूसरे और गेहड़वीं स्कूल की श्रेया, दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की सब-थीम एक में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की सान्वी, अमिता पहले, शिव शक्ति कसारू के अध्यांश कश्यप, गौरी दूसरे और डीएवी बिलासपुर के संभव गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। सब-थीम दो में मोरसिंघी स्कूल के आदित्य, समीक्षा पहले, डीएवी झबोला की ऊर्जा, किंजल दूसरे और मोरसिंघी स्कूल की कनिका, वैशाली तीसरे स्थान पर रहीं। सब-थीम तीन में शिवा इंटरनेशनल घुमारवीं की आद्या, आरना पहले, शिवा गुरुकुल झंडूता की आरवी, आर्या दूसरे और डीएवी घुमारवीं के यशस्वी ठाकुर, हितार्थ जमवाल तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश भारद्वाज, दधोल स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
दधोल स्कूल में आयोजित चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस में प्रदर्शनी का निरीक्षण करते मंत्री। स्रोत: डीप