फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में नशे में धुत होकर बाइक दौड़ा रहे प्रवासी

Wed, 06 Aug 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं क्षेत्र में भांग के पौधों को हाथ में मलते युवक। संवाद
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के नियमों की जमकर उड़ा रहे हैं धज्जियां
विज्ञापन

सरकार को भांग उखाड़ो अभियान भी तोड़ रहा है दम
राष्ट्रीय राजमार्गों व पर्यटक स्थलों पर सड़क किनारे उगे हैं भांग के पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिले में इन दिनों बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी बाइकर नशे का सेवन कर सड़क सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। ये युवा दिनदहाड़े सड़क किनारे उगी भांग मलकर पी रहे हैं और उसके नशे में चूर होकर दोपहिया वाहनों को तेज रफ्तार में दौड़ाते नज़र आ रहे हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति न केवल उनकी अपनी जान को खतरे में डाल रही है बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का कारण बन चुकी है। प्रदेशभर में पुलिस विभाग, स्कूलों, पंचायतों और नगर परिषदों की ओर से नशे के खिलाफ 'भांग उखाड़ो' जैसे जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख पर्यटक स्थलों के किनारे भांग के पौधे खूब फलफूल रहे हैं। इसके बाद भी इन्हें न तो काटा गया है और न ही प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम उठाया है। इसका नतीजा यह है कि प्रवासी बाइकर्स इन पौधों से भांग तोड़कर खुलेआम इसका सेवन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नशे में धुत बाइकरों पर कार्रवाई नहीं हो रही। तेज रफ्तार और नशे की हालत में स्टंट करने वाले ये युवा कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सख्त कदम नहीं उठाता तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे उगी भांग को तुरंत उखाड़ा जाए। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले बाइक की जांच सख्ती से की जाए और नशे की हालत में बाइक चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उनका कहना है कि इससे न केवल सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की सार्थकता भी साबित होगी। इस संबंध में डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। शराब तथा अन्य नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें