फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर में मृत मिला प्रवासी व्यक्ति, घुमारवीं थाना के केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों से से खराब थी सेहत, करवा रहा था इलाज
विज्ञापन


राहत न मिलने के बाद चंडीगढ़ से इलाज कराने की साथियों से की थी बात

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में एक झोपड़ी में एक प्रवासी व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। मृत व्यक्ति की पहचान राजू सिंह (45) पुत्र दिलबर सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस को अब तक इस व्यक्ति के घर का पता या अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है।

व्यक्ति को जब कुछ लोगों ने देखा तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह एक प्रवासी मजदूर था और 22 जनवरी से औहर में एक ठेकेदार के पास काम कर रहा था। पिछले तीन-चार दिनों से उसकी तबियत खराब थी, जिसके बाद उसने औहर में ही एक डॉक्टर से दवाई ली थी, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया था। सोमवार को राजू सिंह ने अपनी खराब तबियत के चलते सिविल अस्पताल घुमारवीं में जांच करवाने के बाद इसने बाहर अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड के बाद चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ में इलाज कराने की सलाह दी थी। लेकिन मंगलवार को वह अपनी रिहायशी झोपड़ी में आराम करने के लिए वापस लौट आया और उसी शाम को मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू सिंह के साथ काम करने वाले सभी लोग साइट पर काम करने गए थे। जब वे रात को वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि राजू के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। राजू सिंह के परिवार और अन्य जानकारी का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें