फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एलपीजी और तेल की आग बुझाने के बताए तरीके

विज्ञापन
एनटीपीसी कोल डैम यूनिट में सात दिवसीय राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगित
विज्ञापन
एनटीपीसी कोल डैम यूनिट में सात दिवसीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम यूनिट में सात दिवसीय राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया। समारोह में गोपाल कृष्णा विवेक (एजीएम, मैकेनिकल मेंटेनेंस) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट दीपक जोशी ने की।
इस अवसर पर फायर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गए। इन प्रदर्शनों का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक (फायर) प्रीतम चंद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बैक पैक वाटर मिस्ट फायर फाइटिंग सिस्टम के प्रदर्शन से हुई। उसके बाद एलपीजी दुर्घटनाओं को रोकने, तेल की आग बुझाने, वन व घरेलू अग्निकांडों पर आधारित दृश्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इन प्रदर्शनों में शॉर्ट ब्रांच, कुकलेट ब्रांच, रिवॉल्विंग ब्रांच और वाटर कर्टन ब्रांच द्वारा आग पर नियंत्रण पाने की तकनीकें दिखाईं गईं। इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित अग्नि जागरूकता प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता और एलपीजी से संबंधित जागरूकता कक्षाएं प्रमुख रहीं। मुख्यातिथि ने बताया कि अग्नि सुरक्षा मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। यदि प्रारंभिक अवस्था में आग पर नियंत्रण पा लिया जाए तो बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसके लिए सजगता, सतर्कता और सही उपकरणों का इस्तेमाल अत्यंत आवश्यक है। वहीं सहायक कमांडेंट दीपक जोशी ने भी बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य संयंत्र को दुर्घटना मुक्त रखना है। इसके लिए केवल अग्निशमन दल ही नहीं, बल्कि सभी कर्मचारी, श्रमिक वर्ग एवं अनुबंध संस्थाओं को भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अदन्या विजय, संचिता, काव्य गुप्ता, सृष्टि, वैष्णवी ठाकुर, आयुष, संचित शर्मा, जसकरण, आराध्या दीवान, सरलैनी, श्रेया, राधिका शर्मा, कृतिका, संजय, अर्चना, कमल ठाकुर, पायल, सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मियों में बीडी राव, संजीव कुमार, वी. नायक, रीतू जैन, ज्योतिषा देव, सोनाली दीवान, सुरभि जैनी नाग, अंजली शर्मा, प्रतिभा शेरावत आदि को भी सम्मानित किया गया। फायर ड्रिल प्रतियोगिता में विजयी रहे अग्निशमन दल के सदस्यों में सहायक उप निरीक्षक फायर प्रीतम चंद, हेड कांस्टेबल फायर सूरज चांद, कांस्टेबल फायर डी. प्रभु, कांस्टेबल पी लमानी, एलके मलिक, रथवा डीबी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंस्पेक्टर (फायर) कप्तान सिंह, कमल सिंह, सब इंस्पेक्टर जय भगवान, जसपाल सिंह, डीके त्रिवेदी, कुमार सौरभ, सहायक सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, प्रीतम चंद, प्रीतपाल सिंह, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें