फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनसीसी कैडेटों को दिया कौशल विकास और राष्ट्र सेवा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस पर ऋषिकेश स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

अनुशासन, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास कैलेंडर 2026-27 के तहत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश की एनसीसी इकाई ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएट एनसीसी अधिकारी अब्दुल मजीद के नेतृत्व में हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डमली के प्रधान गुरमीत सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक कौशल अपनाकर आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चंदेल ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी की अध्यक्ष अच्छरी देवी, उपाध्यक्ष नीता और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सीखने, समाज सेवा की भावना विकसित करने और व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें