फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बड़गांव में 75 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
बड़गांव में पौधरोपण करते विवेक कुमार व अन्य  लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
महिला मंडल बड़गांव गट्टी के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

जामुन, अर्जुन, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के गांव गट्टी में शनिवार को महिला मंडल बड़गांव गट्टी की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने मुख्य रूप से भाग लिया। दोनों ने भूमि पूजन के बाद पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। एसडीएम अर्शिया शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि विवाह, जन्मदिन, धार्मिक आयोजन या अन्य खुशी के अवसरों पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल छाया ही नहीं देते, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव, जल संरक्षण, पशु-पक्षियों के लिए आश्रय और औषधीय महत्व के कारण भी जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने महिला मंडल को भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान रजनी कुमारी, उपप्रधान सुभद्रा देवी और सचिव सोनाली देवी ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 75 पौधे लगाए गए। इनमें जामुन, अर्जुन, आंवला और तुन्नी सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर तहसीलदार विपन शर्मा, वन विभाग के रेंजर अशोक कुमार, कानूनगो बबलू भारती, पटवारी आशीष, वन विभाग के कर्मचारी, महिला मंडल की सदस्य लता देवी, रचना देवी, राजकुमारी, निशा देवी, बीना देवी, सत्या देवी, सोनू कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें