फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और त्याग पर दिया संदेश

Fri, 08 May 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बैरी हरखर में आयोजित श्री राम कथा में समापन पर कथा व्यास को विदाई देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बैरी हरखर में श्रीराम कथा का भावपूर्ण समापन, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने कथा व्यास को दी विदाई
विज्ञापन

हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के बैरी हरखर में पिछले कई दिनों से चल रही श्रीराम कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का कथा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य संदीपन वशिष्ठ ने समापन दिवस पर भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में प्रेम, भाईचारा और संस्कारों को मजबूत किया जा सकता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूर्णाहुति के साथ कथा का विधिवत समापन हुआ। आयोजक श्याम सिंह ठाकुर ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कथा के समापन पर उस समय माहौल भावुक हो गया जब श्रद्धालुओं ने नम आंखों से कथा व्यास आचार्य संदीपन वशिष्ठ को विदाई दी। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया और दोबारा क्षेत्र में कथा आयोजन की कामना की। कथा स्थल पर देर शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें