फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ में मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 21 Dec 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एसवीएम भटेड़ में आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्यातिथि गोसेवा समिति पडयालग के अध्यक्ष राम चंद बरूर रहे।
इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई, खेलकूद, कला, विज्ञान, साहित्य एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ अनुशासन, नियमितता और सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले छात्रों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य और प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य रामपाल नड्डा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के विभाग कार्यवाहक नीरज कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और समाज निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि राम चंद बरूर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के नौनिहाल ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक जोगिंद्र शर्मा, चमन जजुहा, जोरावर पटियाल, नंदलाल, एनडी शर्मा, जेके शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इन बच्चों को किया सम्मानित
वैभव शुक्ला, विवान शर्मा, आस्तिक गर्ग, यशस्वी, अनिष्या, ओजस्वी राजपूत, ओम चौहान, अनवी शर्मा, दिव्यांश शर्मा, नवजोत राणा, ध्यानांश वशिष्ठ, प्रथमेश वशिष्ठ, क्षितिज वशिष्ठ, आयुष, कार्तिक सांडिल, प्रिया, प्रांजल, प्रियांशु, अक्षिता शर्मा, रिशिता शर्मा, शगुन, सिमरन कुमारी, सानवी, योगिता शर्मा, तनिष्क शर्मा, आरुषि, निखिल कुमार, भावना शर्मा, आयुषी कुमारी, रितिका, मन्नत राणा, अभिनव शर्मा, प्रांजल बन्याल, अक्षत वशिष्ठ, अनमोल शर्मा और वंशिका शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें