फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेरिट पाने वाली छात्राओं का बैंड-बाजे से स्वागत

विज्ञापन
हिम सर्वोदय स्कूल में मेरिट में आने वाली दोनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रब
विज्ञापन
हिम सर्वोदय स्कूल में दो छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश मेरिट में पांचवां स्थान हासिल करने वाली हर्षिता और सातवां स्थान प्राप्त करने वाली काव्या का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में स्कूल परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय द्वार पर दोनों मेधावी छात्राओं का बैंड-बाजों, पुष्प वर्षा और माल्यार्पण के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की प्रबंध निदेशक नीलम महाजन ने कहा कि विद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना हमेशा से परंपरा रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश गर्ग ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कमल महाजन, डॉ. ऋचा महाजन, विमल महाजन, वाइस प्रिंसिपल राधा Mahajan, मुख्याध्यापक अश्वनी कांत, मेधावी छात्राओं के अभिभावक तथा अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें