फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेहड़वी में सीढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sun, 11 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : crime
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली पंचायत बकरोहा के गांव पेहड़वी में एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है। घटना उस वक्त हुई जब शख्स किसी के घर में रंग-रोगन का कार्य कर रहा था। हालांकि घायल अवस्था में उसे अस्पताल भी पहुंचाया गया था। लेकिन, जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त प्रभु राम पुत्र मेनकू राम निवासी मल्यावर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली पंचायत बकरोहा के गांव पेहड़वी में एक शख्स गांव में किसी के यहां रंग-रोगन का कार्य कर रहा था। बाहरी दिवारों पर रंग-रोगन के लिए वह सीढ़ियों में चढ़ कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव सीढ़ियों से फिसल गया। इससे वह काफी ऊंचाई से जमीन पर गिरा। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर घरवाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल बिलासपुर ले आए।

मगर यहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक के सिर में गंभीर चोटें आ थी। इससे डॉक्टरों को उसे बचाने का समय नहीं मिला। घटना का पता चलते ही मृतक प्रभु राम के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


घुमारवीं पुलिस ने इस संबंध में बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रखा गया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि घुमारवीं थाना के तहत आने वाले गांव पेहड़वी में एक आदमी की गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें