फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू का व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 35.92 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस टीम वीरवार रात प्राथमिक विद्यालय खैरन के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति के पास चरस है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो 35.92 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी की पहचान शीस (34) डाकघर थाला, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें