फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लघट में स्थायी पटवारी की तैनाती के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थायी पटवारी के कारण लोगों को काम कराने के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बरमाणा के लोगों ने लघट पटवार वृत्त में पटवारी की स्थायी नियुक्ति के लिए एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग को ज्ञापन सौंपा। पटवारी की स्थायी नियुक्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरमाणा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग से मिला और समस्या के बारे में अवगत कराया। लोगों ने बताया कि पंजगाईं स्थित पटवारखाना लघट में लंबे समय से पटवारी का पद खाली है। अस्थायी तौर पर वहां पर पटवारी तैनात है। इस कारण लोगों को अपना काम कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि लघट में पटवारी की स्थायी नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें