फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार अमेरिका के खिलाफ अपनाए सख्त रवैया : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैरिफ मामले को लेकर किसान सभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बोले, वर्तमान केंद्र सरकार की विदेश नीति निंदनीय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा हिमाचल प्रदेश और एटक ट्रेड यूनियन बिलासपुर ने भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और इस पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। यूनियन ने मांग उठाई कि केंद्र सरकार को देशहित और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के प्रति सख्त रवैया अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर अनुचित एवं गैर जिम्मेदाराना टैरिफ लगाया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष एवं महामंत्री केके कौशल ने कहा कि भारत ने आजादी के बाद कूटनीतिक और गुटनिरपेक्षता नीति को अपनाते हुए विश्वभर में अपनी स्पष्ट विदेश नीति का प्रमाण दिया है, लेकिन वर्तमान सरकार का स्टैंड इस संबंध में निंदनीय है, क्योंकि अमेरिका की तानाशाही भारत की प्रभुसत्ता पर हमला है। सभी किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन इसकी निंदा करते हैं। वर्तमान सरकार विदेश नीति के प्रति जो भारत का पहला वाला स्टैंड था, उसको बरकरार रखे। इस प्रकार की अमेरिका की तानाशाही भारत के हित में नहीं है। किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुके। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हिमाचल के सचिव भाग सिंह चौधरी, श्यामलाल ठाकुर, सुशील शर्मा, मोती लाल, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें