फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंचायतों के कामकाज में आ रही दिक्कतों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
झंडूता में आयोजित संघ की बैठक में मौजूद उप प्रधान । संवाद
विज्ञापन
पंचायतों के कामकाज में आ रही दिक्कतों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

झंडूता में प्रधान-उपप्रधान महासंघ ने बैठक कर विकास कार्यों में आ रही अड़चनों पर की चर्चा
न्यूज संवाद एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। पंचायतों में विकास कार्य करवाने के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर झंडूता प्रधान-उपप्रधान महासंघ ने आवाज उठाई है। शनिवार को ग्राम पंचायत झंडूता में महासंघ के अध्यक्ष राकेश चंदेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसमें उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में पंचायतों के कामकाज और विकास कार्यों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की दिक्कतें साझा करते हुए कहा कि इनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। ज्ञापन के माध्यम से भी विभाग को इन समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर झंडूता उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें