फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंदिर शेड निर्माण के लिए सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

Sat, 15 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-समिति ने दो लाख रुपये के अनुदान की रखी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत सेऊ की हनुमान मंदिर समिति ने घुमारवीं में सांसद अनुराग ठाकुर को प्राचीन हनुमान मंदिर में शेड निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। समिति ने शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये के अनुदान की मांग की।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मंदिर गांव का एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां हर साल श्रद्धालुओं की भारी संख्या होती है। विशेष रूप से भागवत कथा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिर में पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण भक्तों को परेशानी होती है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में शेड का अभाव होने के कारण बरसात और धूप में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मंदिर परिसर में एक स्थायी शेड का निर्माण किया जाना आवश्यक है, जिससे भक्त बिना किसी असुविधा के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें। समिति ने अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि वे इस धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के विकास के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी इस मांग का समर्थन किया है और आशा जताई है कि सांसद जल्द ही इस विषय पर सकारात्मक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें