फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े प्रोजेक्टों में 70 फीसदी प्रदेशवासियों को मिले रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। फोरलेन और कोठीपुरा एम्स में रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं की अनदेखी पर सदर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त पंकज राय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर बिलासपुर के बड़े प्रोजेक्टों में 70 प्रतिशत हिमाचल के युवाओं को रोजगार नहीं दिया तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बड़े प्रोजेक्टों में 70 प्रतिशत रोजगार हिमाचल के लोगों को देने का नियम बनाया था। लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह नियम तोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के समय फोरलेन प्रभावितों के अलावा बिलासपुर के बेरोजगार युवाओं को काफी संख्या में रोजगार और काम दिया गया था। लेकिन वर्तमान समय में फोरलेन निर्माण कार्य के लिए गावर कंपनी को काम दिया गया है। लेकिन न तो प्रभावितों और न ही विस्थापितों व बिलासपुर के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। अगर कोई रोजगार मांगे तो उसे डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कोठीपुरा एम्स में हिमाचलियों की अपेक्षा बाहरी राज्यों के लोगों को काम दिया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र में ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार न मिलना शर्म की बात है। फोरलेन में काम करने वाले ठेकेदारों की करोड़ों की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उपरोक्त मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं की तो शीघ्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें