टमक की थाप से बाड़ू देव भेल मेले का शुभारंभ
कुठेड़ा मैदान में दो दिन चलेगा मेला, एसडीएम घुमारवीं ने किया आगाज
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभायात्रा, रस्साकशी-कुर्सी दौड़ भी हुई
संवाद न्यूज एजेसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दो दिवसीय बाड़ू देव भेल मेला कुठेड़ा का शुभारंभ एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने ढोल और टमक बजाकर किया। इसकी अध्यक्षता मेला कमेटी के प्रधान ज्योति प्रकाश ने की। सोमवार सुबह बाडू देव भेल मंदिर से कुठेड़ा मेला मैदान तक ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एसडीएम राजीव ठाकुर ने कहा कि समय के साथ हर चीज का बदलाव हुआ है। इसलिए मेले मेल-जोल बढ़ाने का अच्छा जरिया हैं। स्थानीय लोगों और महिला मंडलों के बीच रस्साकशी और कुर्सी दौड़ भी करवाई गई। महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला कमेटी ने सामाजिक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिला परिषद सदस्य विमला देवी, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, गोसदन के प्रधान सुरेश ठाकुर, भुल्सवा पंचायत प्रधान रंजीता, पटेर पंचायत प्रधान अंजना, कुठेड़ा स्कूल प्रधानाचार्य जगदीप ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सीताराम ठाकुर, मंजू धीमान और समस्त पंचायत प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहे।
--