फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में मेहंदी समूह रहा पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजगाई में श्रीमद्भागवत गीता श्लोकोच्चारण कार्यशाला का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। भाषा विभाग की ओर से पंजगाईं में चल रही तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता श्लोकोच्चारण कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के पांच समूहों ने श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें मेहंदी समूह ने पहला, वंशिका समूह ने दूसरा और रजत समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. लेखराज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य वक्ताओं में डॉ. रिप्पन शर्मा, डॉ. विद्या सागर जोशी, शालीग्राम पाठक और हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध कवयित्री ललिता कश्यप ने समसामयिक विषय पर कविता पाठ किया। डॉ. लेखराज ने कहा कि गीता हमें निष्क्रिय बनने से बचाती है और समानता का भाव दिखाती है। गीता हमें मनुष्य बनने का संदेश देती है। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, कविता और गीतिका गायन से समा बांध दिया। अंत में प्राचार्य श्याम लाल शर्मा ने सभी का धन्यवाद करके शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर भाषा अधिकारी श्रीमती रेवती सैनी ने मुख्य अतिथि और अन्य वक्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें