फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेगा लीगल लिटरेसी कैंप बिलासपुर में 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर करेंगे लोगों को संबोधित
विज्ञापन

विधिक जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, आपदा पुनर्वास पर रहेगा फोकस
000 प्रतिभागियों के इस कैंप में शामिल होने की है संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर को रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहु-सांस्कृतिक सभागार में मेगा लीगल लिटरेसी कैंप (मॉड्यूल कैंप) आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस आयोजन का उद्देश्य आम लोगों में विधिक साक्षरता को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने अधिकारों व दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि कैंप में नशा मुक्त समाज, भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण-हमारी धरती, हमारा दायित्व और आपदा पीड़ितों का पुनर्वास जैसे विषयों पर विशेष ध्यान रहेगा। इन विषयों पर केंद्रित संवाद सत्र, जागरूकता गतिविधियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। करीब 1000 प्रतिभागियों के इस कैंप में शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता, विभागीय अधिकारी, पैरा-लीगल वालंटियर्स, छात्र-छात्राएं और आपदा पीड़ित भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता से जुड़ी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों में विधिक साक्षरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें