फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में 23 मार्च को होगा मेगा जॉब फेयर

Fri, 21 Mar 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार देने पहुंचेगी मल्टीनेशनल कंपनियां
विज्ञापन

-50 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए 23 मार्च को घुमारवीं के कल्लरी कॉलेज घुमारवीं में मेगा जॉब फेयर-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाना है। इस मेगा जॉब फेयर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस जॉब फेयर में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों की 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी। इसमें मुख्य रूप से टेक महिंद्रा, हीरो साइकिल्स, मुथूट फाइनेंस, ग्लोब टोयोटा, जेसीबीएल, एक्सेस हेल्थकेयर, एयरटेल, पेटीएम, कोडर रूट्स, स्वाति इंडस्ट्रीज, पुखराज, सिद्धि प्रोसेस, फर्मेक्स, नॉवेम कंट्रोल्स, धूत ट्रांसमिशन, वर्धमान, सेंसेशन, हॉपिंग माइंड्स, डेवेसर, सीबीएल सहित अन्य कंपनिया शामिल होंगी। यह रोजगार मेला विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को स्कैन टू रजिस्टर फीचर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आयोजकों ने प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में भाग लेने की अपील की है। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें