फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में 3 दिसंबर को चलेगा अतिक्रमण हटाओ मेगा अभियान

Thu, 27 Nov 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-103 के किनारे सभी अवैध कब्जों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

प्राधिकरण ने व्यापार मंडल घुमारवीं को इस संबंध में जारी की औपचारिक सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने घुमारवीं शहर में 3 दिसंबर को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के किनारे किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए विशेष रूप से चलाया जाएगा। प्राधिकरण ने व्यापार मंडल घुमारवीं को इस संबंध में औपचारिक सूचना जारी कर दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

शहर में फुटपाथों और सड़क किनारों पर सामान रखने, अवैध निर्माण करने और दुकानों को सीमा से बाहर बढ़ाने जैसी गतिविधियों के कारण आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए अब सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि फुटपाथ या सड़क की भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा पूरी तरह अवैध है। अभियान के दौरान निर्धारित सीमा रेखा से बाहर पाए गए सभी ढांचे, डिस्प्ले और सामान को बिना किसी भेदभाव के हटाया जाएगा। अधिकारियों ने दुकानदारों को सलाह दी है कि वे स्वयं ही समय रहते अपना अतिक्रमण हटाकर किसी भी प्रकार के नुकसान से बचें। यदि अभियान के दौरान किसी का सामान हटाया जाता है या उसे नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं होगी, क्योंकि प्राधिकरण पहले ही सूचना जारी कर चुका है। एनएचएआई का कहना है कि यह कदम यातायात को सुचारू रखने, पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी है। नियमों का पालन करने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जबकि अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें