फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगतराम बने पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मलोखर इकाई के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर सदर खंड इकाई मलोखर की बैठक विश्रामगृह लाड़ाघाट में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान दौलत राम भाटिया ने की।
विज्ञापन

बैठक में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधान दौलत राम भाटिया ने इकाई का लेखा-जोखा रखा, जिसे सदस्यों ने पारित कर दिया। प्रधान ने इकाई की कार्यकारिणी की भंग करते हुए आगामी तीन साल के लिए चुनाव करवाने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी चेतराम वर्मा और सह चुनाव अधिकारी राम प्रकाश वर्मा को अधिकृत किया गया। इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से करवाएं गए। भगतराम शर्मा को प्रधान बनाया गया। इसके अलावा प्रेम लाल वर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, हरी राम, तेलु राम व शिव राम को उपप्रधान, नगिन चंद ठाकुर को सचिव, अच्छर देव शर्मा को वित्त सचिव, दौलत राम भाटिया को लेखा परीक्षक, बाबू राम शर्मा को संगठन सचिव, देवेंद्र लाल शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के हित में कार्य करते हुए सबको साथ लेकर नए सदस्य बनाएं। बैठक में प्रदेश मुख्य सलाहकार जगदीश कुमार, सलाहकार जय कृष्ण शर्मा, शिव राम, प्रेम लाल, सुहारु देवी, स्वरणु देवी,बोहरी देवी, बाबू राम, भगतराम शर्मा, रामचंद, बलदेव राम, रणजीत सिंह, हरी राम, नगिन चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें