डियारा सेक्टर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक और पेंशनर दिवस वरिष्ठ नागरिक डे केयर केंद्र डियारा सेक्टर में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता इं. सुरेश चंद शर्मा ने की। समारोह में मुख्यातिथि इं. आरके टंडन ने 65, 70 और 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में इं. मदन पाल, जोधराम, बेसरिया राम, मस्तराम ठाकुर, रूपलाल राठौर, आरके टंडन, अनिल कुमार, इं. एचके गुप्ता, गुरुदेव कौशल आदि को सम्मानित किया गया। हिमाचल सरकार और विद्युत बोड प्रबंधक से अनुरोध किया कि जिन आउटसोर्स और इंजीनियर को निकाला गया है उन पर दोबारा पुनर्विचार किया जाए। कर्मचारियों और पेंशनर की देनदारी पर विचार कर शीघ्र निर्णय लें। इं. सुरेश चंद शर्मा ने बैठक में आने पर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 15 जनवरी को होगी। बैठक में सरदार रछपाल सिंह, बृजलाल, सीता राम, ईश्वरदास, रामेश्वरी देवी, सरदार सुरजन सिंह, निक्कू राम, चेतराम, महिंद्र कुमार, हरि गुप्ता, कमल गौतम, विपिन आदि उपस्थित रहे।