हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना भराड़ी के तहत स्नेहल खड्ड में युवक का शव मिला। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान डोनिक तोपो निवासी गांव हंसकुआं थाना बागडोगरा जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पहली बार जब लोगों ने युवक का शव को देखा, उस समय उसका मुंह पानी में था जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पानी के बाहर था।