बिलासपुर। हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड और सदर इकाई की मासिक बैठक स्थगित कर दी गई है। अब बैठक 8 जुलाई को सुबह 11:00 बजे बाबा विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर में होगी। बैठक की अध्यक्षता शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र भट्टा करेंगे। बैठक में पेंशनर जीवन प्रमाणपत्र भी ट्रेजरी में जमा करवा सकेंगे। 17 जून को धौलरा मंदिर में मनाए गए स्थापना दिवस पर किए गए खर्चे और पेंशनर की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सचिव रामप्रकाश ने सदर खंड की शहरी, चांदपुर, कंदरौर, बैरी बरमाणा, घाघस, नम्होल, पंजगाईं, दियोथ, जुखाला, मलोखर इकाई के समस्त प्रधानों और सचिवों से आग्रह किया है कि बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने मलोखर, दयोथ और नम्होल इकाइयों के प्रधान, सचिवों से अनुरोध किया कि स्थापना दिवस के अवसर पर हुए खर्च बारे अपनी अनुदान राशि भी साथ लाएं। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार जेके नड्डा, जिला महासचिव चेतराम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।